ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अक्टूबर के अंत तक दो लाख प्रतिदिन पहुंच जाएगी विमान यात्रियों की संख्या : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने गुरुवार को कहा कि अक्टूबर महीने के अंत तक विमान यात्रियों की संख्या दो लाख प्रति दिन तक पहुंच जाएगी। वहीं, उन्होंने दिवाली से साल के आखिर तक घरेलू विमान यात्रा करने वालों की संख्या तीन लाख तक पहुंचने की उम्मीद जताई है।

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, ‘दो और तीन अक्टूबर को दैनिक घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 1,76,000 के आसपास थी। अब हमारा अनुमान है कि इस महीने के अंत तक यह संख्या दो लाख तक पहुंच जाएगी। दिवाली और साल के अंत के बीच प्रतिदिन तीन लाख यात्री हवाई यात्रा करेंगे।’ वहीं चार अक्टूबर को 1,68,860 लोगों ने 1,458 उड़ानों से घरेलू यात्रा की थी, जबकि इस दौरान एयरपोर्ट पर 3,37,234 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई थी।

गौरतलब है कि मार्च में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद हवाई यात्रा पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया था। इसके कुछ महीने बाद घरेलू यात्रा के लिए अनुमति दे दी गई थी, लेकिन विदेश यात्रा पर अभी बी प्रतिबंध लगा है। अनलॉक 5 की गाइडलाइंस के अनुसार, नियमित अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध फिलहाल 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसे लेकर जानकारी दी थी। महानिदेशक ने बताया था कि कुछ खास मामलों में चुनिंदा रूट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की इजाजत दी जा सकती है।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 78,524 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 971 लोगों की मृत्यु हुई है। इसके साथ ही भारत में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 68,35,656 हो गई है। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्‍या 9,02,425 ही है। वहीं, अब तक 58,27,705 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर 1,05,526 लोगों की मृत्यु हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.