ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Encounter in Kashmir: शोपियां के सुगन इलाके में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में 2 आतंकी मारा गया, मुठभेड़ जारी

श्रीनगर। शोपियां के सुगन इलाके में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारा गया । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के सुगन (शोपियां) में मंगलवार को उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब तलाशी ले रहे जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी इस पर जवाबी फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद करते हुए उन्हें सरेंडर करने के लिए भी कहा, लेकिन आतंकी फायरिंग करते रहे। देर रात गए तक मुठभेड़ जारी थी। अधिकारियों ने बुधवार सुबह बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है, मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए ।

सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने देर शाम को शोपियां के सुगन गांव में तलाशी अभियान चलाया था। गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जवानों की घेराबंदी से बचने के लिए आतंकियों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने इसे नाकाम कर दिया। इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने मुठभेड़ स्थल के आसपास के मकानों व आतंकी ठिकाना बने मकान में फंसे लोगों को फायरिंग के बीच ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। आतंकियों को सरेंडर कराने के लिए सेना ने स्थानीय लोगों से भी अपील कराई है।

आतंकियों के लिए रास्ता साफ करने के लिए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर लगाई आग

बताया जा रहा है कि भारतीय सेना के जवानों का ध्यान भटका कर आतंकियों की घुसपैठ के लिए रास्ता साफ करने और नियंत्रण रेखा पर अशांति के लिए पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में आग लगा दी। गुलाम कश्मीर के कई इलाकों में घास और सूखे पत्तों में लगाई आग मेंढर, बालाकोट और मनकोट सेक्टर में काफी अंदर तक फैल गई है। इसे देर रात तक काबू में नहीं किया जा सका है। आग से नियंत्रण रेखा के पास बिछाई गई बारूदी सुरंगों में लगातार विस्फोट होने लगे हैं। इन सुरंगों को भारतीय सेना ने आतंकियों की घुसपैठ को रोकने के लिए बिछाया हुआ है।

देर शाम तक 50 से अधिक बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो चुका था।पाकिस्तान के सैनिकों ने मंगलवार की सुबह अपने क्षेत्र में सूखी घास और पत्तों में आग लगाई। यह आग इस तरह से लगाई गई कि कि हवा के हल्के झोंकों में भी भारतीय क्षेत्र में आसानी से पहुंच जाए। और ऐसा हुआ भी। बहुत ही कम समय में यह पुंछ जिले के मेंढर, बालाकोट व मनकोट सेक्टर के काफी अधिक क्षेत्र में फैल गई। इसने नियंत्रण रेखा के पास बिछाई गई बारूदी सुरंगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बारूदी सुरंगें लगातार फट रही हैं।

अभी काबू में नहीं आग

आग लगते ही भारतीय सेना के जवान इसे बुझाने के लिए सक्रिय हो गए। दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ जवान भी आग बुझाने में लगे हैं। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। घास और पत्तों को चपेट में लेकर आग लगातार फैल रही है। नियंत्रण रेखा के पास गांवों में रहने वाले लोग भी आग पर काबू पाने में मदद कर रहे हैं। गौरतलब है कि आग लगाने की ऐसी घटनाएं पाकिस्तानी सेना पहले भी करती रही है।

यह साजिश का हिस्सा है

नियंत्रण रेखा के पास आग लगाना पाकिस्तानी सेना की साजिश का हिस्सा है। पाकिस्तान बर्फबारी शुरू होने से पहले कश्मीर में अधिक से अधिक आतंकियों की घुसपैठ कराना चाहता है। घुसपैठ करने के बाद भारतीय क्षेत्र की बारूदी सुरंगें आतंकियों के लिए खतरनाक होती हैं। आतंकियों के लिए रास्ता साफ करने के मकसद से ही पाकिस्तानी सेना ने यह आग लगाई है। बारूदी सुरंग जब फट जाएंगी तो आतंकियों के लिए जमीन में छिपा कोई खतरा नहीं रहेगा।

हीरानगर सेक्टर में रात भर गोलाबारी

जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर माहौल खराब करने के मकसद से पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सोमवार की पूरी रात गोलाबारी की। पाकिस्तानी रेंजरों ने गुज्जर चक, चक चंगा, छंनटांडा, करोल कृष्णा करोल माथरियां, करोल विद्दो, लडवाल गांवों में गोलाबारी की। मंगलवार को सुबह दस बजे तक रुक-रुककर होती रही। बीएसएफ की 19 बटालियन के जवानों ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.