ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रूस में फिर बढ़ने लगा संक्रमण, रोम में मास्क अनिवार्य, सरकार बोली- लॉकडाउन पर विचार नहीं

मॉस्को। रूस में कोरोना महामारी का कहर फिर बढ़ने लगा है। देश में लगातार नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रोजाना के नए मामलों की संख्या नौ हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि, सरकार कह रही है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में दूसरी बार लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है। रूस में अब तक 11 लाख 94 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इनमें से 21 हजार से अधिक की जान गई है।

लॉकडाउन लगाने की योजना नहीं

रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को बताया कि दूसरे दौर का लॉकडाउन लगाने के बारे में सरकार में फिलहाल कोई चर्चा नहीं चल रही है। जबकि स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, देश में शुक्रवार को 9,412 नए मामले पाए गए। मॉस्को फिर महामारी का केंद्र बनता जा रहा है। इस शहर में गत सोमवार से रोजाना दो हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं।

30 फीसद स्टॉफ को ‘वर्क फ्राम होम’ का आदेश

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रूसी सरकार के अधिकारियों ने बुजुर्गों को घर में ही रहने की सलाह दी है। यही नहीं स्कूलों की छुट्टियां भी एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई हैं। इधर, राजधानी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कंपनियों को आदेश दिया है कि वे अपने 30 फीसद स्टॉफ से ‘वर्क फ्राम होम’ (घर से काम) कराएं। इससे संक्रमण पर अंकुश पाने में मदद मिल सकती है।

रोम में अनिवार्य किया गया मास्क

इटली की राजधानी रोम और लेजिओ क्षेत्र में शुक्रवार से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया। इन दोनों जगहों पर संक्रमण में उछाल आया है। इस यूरोपीय देश में गत अप्रैल के बाद पहली बार गुरुवार को दो हजार से ज्यादा नए मामले मिले। इटली में अब तक कुल तीन लाख 17 हजार पीडि़त पाए गए और करीब 36 हजार की मौत हुई है।

एक नजर इन देशों पर

इजरायल : कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विरोध प्रदर्शनों पर लगाई गई पाबंदी को लेकर पर्यटन मंत्री असफ जमीर ने इस्तीफा दे दिया।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड : नए मामलों में गिरावट आने पर इन दोनों पड़ोसी देशों ने शुक्रवार से अपनी सीमाओं को आंशिक तौर पर खोल दिया है।

सिंगापुर : गत 12 मार्च के बाद इस देश में शुक्रवार को सबसे कम दस नए मामले पाए गए। यहां अब तक कुल 57 हजार 794 मामले पाए गए हैं।

दक्षिण कोरिया : इस कोरियाई देश में गत मई से 25 सितंबर तक 561 छात्र भी पीडि़त पाए गए। अब तक कुल 23 हजार 952 संक्रमित मिले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.