ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रिटेन के विदेश सचिव डोमिनिक राब की आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री से होगी मुलाकात

बेंगलुरु। ब्रिटेन के विदेश सचिव डोमिनिक राब (Dominic Raab) भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। राब सोमवार को भारत पहुंचे थे। उनकी चार दिवसीय यात्रा का आज आखिरी दिन है। आज यानी 17 दिसंबर को वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा से मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और ब्रिटेन के बीच 2004 से रणनीतिक साझेदार हैं। इसे नियमित रूप से उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान और विविध क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग द्वारा चिह्नित किया जाता रहा है।

इससे पहले विदेश मंत्री से की थी मुलाकात

मंगलवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के ब्रिटेन के सचवि ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं की एक साथ तस्वीरें भी सामने आई थी। जयशंकर और राब द्वारा प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की गई। बैठक के बाद विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने बताया, ‘हमारे संबंधों को मजबूत करने को लेकर आज हमारे बीच चर्चा हुई। हमने आज पांच विस्तृत थीम पर चर्चा की, जो लोगों को जोड़ना, व्यापार और समृद्धि, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य है।’

इसके साथ ही राब ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निंशक के साथ आधिकारिक बैठकें की। मंत्रालय की तरफ से कहा गया था कि राब की यह यात्रा कोविड और ब्रेक्सिट के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, जलवायु, प्रवासन और गतिशीलता, शिक्षा, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.