ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सरदार पटेल की 70वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी ने किया नमन

नई दिल्ली।  आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्यतिथि है। भारत रत्न से सम्मानित सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 15 दिसंबर सन् 1950 को अंतिम सांस ली थी। देश की एकता और अखंडता में उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद में नर्मदा नदी के पास उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। इसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी(Statue of Unity) के नाम से जाना जाता है। ऐसा दावा है कि यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। पूरे देश में एकता का प्रतीक बने सरदार को उनकी पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी, अमित शाह ने किया याद

पीएम नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा- सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। उनके दिखाए मार्ग हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए सदा प्रेरित करते रहेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी सरदार पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। अमित शाह ने एक ट्वीट में लिखा- सरदार पटेल जी का जीवन और व्यक्तित्व इतना विराट है, जिसे शब्दों में पिरो पाना संभव नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि सरदार साहब भारत की एकता और शक्ति के प्रतीक हैं, उन्होंने जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान कर एक अखंड भारत को आकार दिया। उनका दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

असम (Assam) के शिक्षा मंत्री हेमंत विस्वा शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने भी सरदार पटेल को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा- वह एक नेता और एक दूरदर्शी समानता थी। उन्होंने एक जीवंत और एकजुट भारत बनाने के लिए अपनी ताकत उधार दी। हम हमेशा उनके योगदान के लिए सरदार पटेल के ऋणी रहेंगे। भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.