ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर में आतंकवादियों की गोलीबारी में पीडीपी नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी की मौत

श्रीनगर: श्रीनगर के नाटीपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता परवेज भट के आवास पर सोमवार को गोलीबारी की, जिसमें उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की मौत हो गई। हमले में भट सुरक्षित बच निकले। भट ने कहा कि आतंवादियों ने पारम्परिक कश्मीरी कपड़े (फिरन) पहने थे और  ‘ए के राइफल’ के साथ उनके आवास पर आए। आतंकवादियों के हथियार निकालते ही, पीएसओ ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

आतंकवादियों की गोलीबारी में कॉन्स्टेबल घायल हो गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए निकटतम ‘च्बोन एंड ज्वाइंट हॉस्पिटल’ ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। भट ने दावा किया कि मुख्यधारा की राजनीति में आने के बाद ये उन पर तीसरी बार हमला किया गया है। पहले वह हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े एक आतंकवादी थे।

भट ने अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, “सरकार ने मेरी सुरक्षा कम कर दी है। मुझे नहीं पता कि अगर सतर्क पीएसओ ने गोलियां नहीं चलाई होतीं तो मेरे परिवार के साथ क्या होता।” उन्होंने दावा किया कि उनकी सुरक्षा पिछले साल कम कर दी गई थी और अब उनके पास पहले की तुलना में पांच की बजाय केवल दो पीएसओ हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.