ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ ने कर दी रिटायरमेंट की घोषणा! बोले- अब मैं आराम करने को तैयार हूं

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया है, अब मैं आराम करने को तैयार हूं, मैं क्या करूं ये सब अब आपको तय करना है। कमलनाथ के इस बयान को कहीं न कहीं उनके रिटायरमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

छिंदवाड़ा में जनता को संबोधित करने हुए कमलनाथ ने कहा है कि ‘15 महीने में हमारी सरकार चली गई। मैं चाहता तो सौदा कर सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मुझे किसी भी पद का लालच नहीं है, मुझे चिंता है तो मध्य प्रदेश के भविष्य और पहचान की। संविधान बनाने वाले बाबा साहेब आंबेडकर ने में भी नहीं सोचा होगा, कि देश में कभी ऐसे बिकाऊ की राजनीति प्रदेश में होगी।

मैं आराम करने को तैयार हूं…
कमलनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब ‘मैं आराम करने को तैयार हूं, मैंने बहुत कुछ काम किया है, मैं क्या करूं यह अब आपको तय करना है। किसान आंदोलन को लेकर कमलनाथ ने कहा है कि ‘इंदिरा गांधी ने किसानों को समर्थन की घोषणा की थी, लेकिन वर्तमान में किसान मजदूर नौजवान भटक रहा है’

कांग्रेस प्रवक्ता बोले- कमलनाथ को जनता की सेवा के लिए आए हैं…
कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने छिंदवाड़ा दौरे के दौरान जनता के समक्ष यह कहा कि छिंदवाड़ा क्षेत्र की जनता जिस दिन चाहेगी, मैं उस दिन ही संन्यास ले लूंगा। कमलनाथ के इतना कहते ही छिंदवाड़ा क्षेत्र की जनता ने कमलनाथ जी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर कहा कि हम आपको एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, हम आपको सन्यास नहीं लेने देंगे। वहीं दूसरी तरफ हमारे प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है ,जिन्हें कुर्सी प्रेमी मुख्यमंत्री कहा जाता है, जिन्हें कुर्सी व पद से सदैव मोह रहता है, बग़ैर कुर्सी के वो कभी रह ही नहीं सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.