ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ईंधन की कीमतों को लेकर प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला, तीन लाख करोड़ रुपये के राजस्व का लगाया आरोप

नई दिल्ली। ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने रविवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 2020 में ईंधन पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर लगभग तीन लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर हैं। 2020 में तेल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर भाजपा सरकार लगभग 3 लाख करोड़ अतिरिक्त राजस्व कमा चुकी है।’

अपने ट्वीट में आगे उन्होंने इस पैसे को लेकर कहा कि यह संसद के कॉरिडोर, विज्ञापन और प्रधानमंत्री के लिए जहाज पर खर्च होता है।

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि अमेरिका में हुए हालिया राष्ट्रपति चुनावों और अन्य कारणों की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.