ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में किसानों ने खोला चिल्ला बार्डर, दिल्‍ली आने-जाने वालों को होगी आसानी

नोएडा। पिछले 12 दिन से किसानों के धरना प्रदर्शन के कारण बंद रहा नोएडा-दिल्ली का चिल्ला बॉर्डर किसानों और पुलिस की वार्ता के बाद शनिवार देर रात पूरी तरह से खोल दिया गया। देर रात करीब दस बजे नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर लगे आधे बैरीकेड हटाए गए थे, रात 11 बजे इस मार्ग पर लगे सभी बैरीकेड हटा दिए गए, जिसके बाद दिल्ली जाने के लिए वाहन चालकों ने इस मार्ग का प्रयोग शुरू कर दिया। अबतक दिल्ली जाने के लिए वाहन चालकों को डीएनडी और कालिंदी कुंज होकर जाना पड़ रहा था। दिल्ली से नोएडा की तरफ आने वाला मार्ग पहले से खुला हुआ था।

चिल्ला बार्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की थी। जिसमें किसानों ने अपनी 18 मांगों को रखा था। किसानों को मांगों के संबंध में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।

बताया जा रहा है कि किसान आयोग के गठन का आश्वसन मिलने के बाद किसान संतुष्ट है, हालांकि किसानों ने अपना धरना जारी रखने की बात कही है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) जिलाध्यक्ष राजीव नागर ने बताया कि किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। रविवार सुबह 11 बजे महापंचायत होगी, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। किसान अपना धरना प्रदर्शन पास के ही एक पार्क में जारी रख सकते हैं। जिस जगह पर किसान धरना दे रहे थे, वहां रामायण पाठ चल रहा है।

किसानों ने बातचीत में धरना प्रदर्शन समाप्त करने की बात कही है। शनिवार देर बॉर्डर पूरी तरह से खोल दिया गया।

आशुतोष द्विवेदी, अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था (गौतमबुद्ध नगर)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.