ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चलती ट्रेन के सामने आया लोडर, उड़े परखच्चे

इंदौर: इंदौर के लक्ष्मीबाई स्टेशन पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल, टेंट हाउस के सामान से भरा एक लोडर रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म पर ले आया हालांकि ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी लेकिन रेल को वाहन से टकराने से रोक न पाया और लोडर के परखच्चे उड़ गए। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शराबी लोडिंग वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, देर रात एक निजी वाहन के प्लेटफार्म पर आने के बाद भोपाल से आ रही इंटरसिटी ट्रेन के ड्राइवर ने अपनी हिम्मत का परिचय देते हुए चलती ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए फिर भी ट्रैक पर खड़ी लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी इस दौरान कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन लोडिंग आइसर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वही इस तरह के हादसे आगे न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शराबी लोडिंग वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराने की बात की।

रेलवे पीआरओ ने बताया कि पार्सल लोडिंग वाहन में टेंट हाउस का सामान भरा हुआ था और वाहन चालक नशे की हालत में वाहन को रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर में ले आया। पूरे घटना की जानकारी लगते ही पीआरओ ने जांच के आदेश जारी दिए है और संबंधित व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज करने की बात भी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.