ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

किसान आंदोलन: ईस्टर्न पेरीफेरल और NH-91 पर टोल मुक्त करा भाकियू ने दर्ज कराया विरोध

नोएडा: भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 91 पर कोट तथा सिरसा रामपुर के पास टोल मुक्त करा कर अपना विरोध जताया।

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) गौरव टिकट के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह से ही सिरसा, रामपुर टोल पर जुटने शुरू हो गए थे। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) गौरव टिकैत, गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अनित कसाना एवं महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज सुबह ही ईस्टर्न पेरीफेरल पर पहुंच गए। भाकियू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सिरसा रामपुर व कोट टोल पर पहुंचकर वाहन चालकों के लिए टोल पूरी तरह से फ्री करा दिया।

इस दौरान वाहन चालक बिना टोल दिए आराम से टोल बैरियर से पास हुए। गौरव टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक किसान विरोधी कानूनो को वापस नहीं ले लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने कहा कि सरकार तानाशाह रवैया अपना कर किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है, लेकिन किसान इस बार झुकने वाले नहीं हैं और आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.