ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP में प्रशासन की लापरवाही से 25 मौतें! कांग्रेस बोली- शिवराज ने स्वास्थ्य सेवाएं यमराज को सौंपी

भोपाल: शहडोल में लगातार हो रही नवजातों की मौत का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि राजधानी भोपाल में प्रशासन की लापरवाही से 3 लोगों की मौत का मामला सामने आ गया। इस पर अब कांग्रेस ने चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग पर सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं। कांग्रेस ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। वही पूर्व सीएम कमलनाथ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि शहडोल जिला अस्पताल में 21 नवजातों की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को ग्वालियर में प्लाज्मा गलत चढ़ाने से 1 मरीज की मौत हो गई थी।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि भोपाल के शासकीय हमीदिया अस्पताल के कोरोना वार्ड की बिजली गुल, पॉवर बेकअप फैल, जनरेटर बंद, डीज़ल नहीं, यह कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था ? तीन मरीज़ों की मौत को दुखद बताते हुए कहा कि यह लापरवाही बेहद गंभीर है। इसके दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही नी चाहिए। पूर्व सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल हो गई है। शहडोल में मासूम बच्चों की मौत का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है आखिर सरकार कब नींद से कब जागेगी।

वहीं कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने भी तंज कसते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं यमराज को सौंप दी है।,शहडोल में 21 बेकसूर बच्चों की मौत,ग्वालियर में दलाल कोरोना संक्रमितों को प्लाज्मा बेच रहे हैं, अब राजधानी के हमीदिया अस्पताल में कोरोना वार्ड की बिजली गुल, बैकअप फेल, पूर्व पार्षद की मौत! नाकारा स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें।

वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग का उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने भी प्रशासन की लापरवाही को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा- बिजली गुल होने से हमीदिया अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हो गई। मध्यप्रदेश सरकार की असलियत अब उजागर हो गई है। सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए दिखावे की कार्रवाई कर रही है। प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों की स्थिति बद से बदस्तर हो चुकी है। सरकारी अस्पतालों में अमानक दवाएं मिल रही है। उसके वावजूद भी सरकार चुप है। ऐसे स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.