ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीदिया अस्पताल में डेढ़ घंटे बत्ती गुल रहने से पूर्व पार्षद समेत 3 की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

भोपाल: भोपाल के हमीदिया में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां देर रात बिजली गुल होने से कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस के पूर्व पाषर्द अकबर खान समेत 3 मरीजों की मौत हो गई। बिजली जाने के बाद इमरजेंसी बैकअप न मिल पाने के कारण कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों की हालत गंभीर हो गई। डेढ़ घंटे तक अस्पताल में अंधेरा छाया रहा कोरोना मरीजों की मशीनें बंद रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस लापरवाही को लेकर जीएमसी डीन और अस्पताल अधीक्षक को नोटिस थमाया है।

PunjabKesariघटना शुक्रवार 5 बजाकर 58 मिनट की है जब अचानक से अस्पताल में बिजली चली गई। इससे हाईफ्लो सपोर्ट पर चल रहे 3 मरीजों की हालत बिगड़ी उनको वेंटिलेटर पर लिया, सीपीआर भी दिया गया। डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक कोरोना वार्डों की बिजली गुल रही और कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों की मशीनें बंद रही। वहीं कांग्रेस से दो बार पार्षद रहे मरीज अकबर खान समेत 3 मरीजों की रात मौत हो गई। कोरोना वार्ड में भर्ती थे कुल 64 मरीज भर्ती थे, जबकि 11 आईसीयू में थे। बिजली गुल होने के बाद बैकअप सिस्टम भी 10 मिनिट में फेल हो गया था। जबकि जनरेटर में डीजल नहीं था, जिसकी वजह से वह चालू नहीं हो सका था।

सवालों के घेरे में प्रशासन
बताया जा रहा है कि हमीदिया अस्पताल में जनरेटर के रखरखाव के लिए हर महीने 80 हजार रुपए का है बजट मिलता है। हर दूसरे दिन 20 लीटर डीजल उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन फिर भी जनरेटर में डीजल न होना किसी बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.