ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिग-बी की सास के साथ बंगाल में हुए हमले के खिलाफ MP में मुहिम चलाएंगे नरोत्तम मिश्रा

भोपाल: बंगाल में बीजेपी नेताओं पर हमले के बाद मध्य प्रदेश के ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक्शन मोड में आ गए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ममता बनर्जी के बयान को निर्ममता पूर्ण बताया और भाजपा नेताओं पर हुए हमलों की निंदा की। नेताओं पर ऐसे जानलेवा हमलों को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने अमिताभ बच्चन की सास के साथ मिलकर एक मुहिम चलाने की तैयारी का ऐलान किया है।

गृहमंत्री ने कहा कि हम ममता बनर्जी के उस बयान की निंदा करते हैं जिसमें उन्होंने हमें बाहरी गुंडा बताया। जबकि हम इस देश के नागरिक है। निर्ममता दीदी पाकिस्तानियों को अपना बताती हैं। पूरे के पूरे बंगाल में भय का माहौल है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बंगाल में भाजपा नेता जेपी नड्डा एवं कैलाश विजयवर्गीय पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश में रहने वाले बांग्ला परिवारों के साथ मिलकर मुहिम चलाएंगे। इसके लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सास इंद्रा भादुड़ी से मुलाकात करेंगे। साथ ही बंगाली परिवारों से भी मुलाकात कर बंगाल के हालातों पर करेंगे चर्चा। बंगाल में चल रही सरकार की देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल के नागरिकों को एकजुट करेंगे।

गृहमंत्री ने आगे कहा कि ममता बनर्जी को भारत के लोग बाहरी नजर आते हैं जबकि कोटी पार्टी अभिचार बांग्ला देशी कलाकार करते हैं। बंगाल वीरों और देशभक्तों की भूमि है, आजादी के आंदोलन को बंगाल ने ही दिशा दी थी। लेकिन अब बंगाल बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। ममता दीदी के प्राण माफिया में बसे हैं। लेकिन अब दुनिया की कोई भी ताकत ममता दीदी की सरकार को जाने से रोक नहीं सकती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.