ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार, यूपी सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बढ़ा कोहरा, दिल्ली में आज हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। देश में बढ़ रही ठंड के साथ ही 11 दिसंबर की सुबह कोहरे के साथ हुई। देश के ज्यादातर राज्यों मे सुबह के वक्त धुंध के साथ कोहरा रहा। बिहार की राजधानी पटना में लोगों की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कम विजिबिलिटी के चलते लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में पटना में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं यूपी के वाराणसी में भी आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा और धुंध रहने के आसार है।

दिल्ली सहित इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

उधर, देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से बिल्कुल भी राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। दिल्ली की हवा ‘गंभीर श्रेणी’ में बनी हुई है। हालांकि अनुमान जताया गया है कि दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है, जिसके चलते लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत जरुर मिल सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ से गुजरेगा। यही वजह है कि राष्ट्रीय राजधानी और इसके पड़ोसी शहरों में अगले दो दिन में हल्की बारिश आसार है। वहीं राजस्थान के भी कई इलाकों में अगले 24 घंटे में बूंदाबादी होने का अनुमान लगाया गया है। राजधानी जयपुर में भी अगले 24 घंटे में बादल छाएं रहने एवं हल्की बारिश क संभावना है। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबादी देखे को मिली।

मैदानी इलाकों के तापमान हो सकती है गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ताजा बर्फबारी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.