ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

‘जानवरों की दुनिया में रहते हैं दिग्विजय’ दिग्गी के तंज पर हरियाणा के गृहमंत्री का पलटवार

कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को लेकर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर तंज कसना राज्यसभा सासंद दिग्विजय सिंह को भारी पड़ गया। विज ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह में ज्ञान की कमी है। दिग्विजय सिंह जानवरों की दुनिया में रहते हैं इसलिए उन्हें इंसानों का ज्ञान नहीं है।

दरअसल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले ट्वीट करते हुए कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के साथ ही हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को निशाने पर लिया। विज पर तंजात्मक टिप्पणी करते हुए दिग्विजय ने कहा, ‘हरियाणा के मंत्री विज साहब ने शोहरत पाने के लिए वैक्सीन लिया, उनको कोविड हो गया। यह नया रोग है। इंसानों से पहले जानवरों पर ट्रायल होता है। खैर यहां सीधा इंसानों पर हो रहा है लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि किसी वैक्सीन के लिए भारत प्रयोगशाला नहीं’।

इसी पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह में ज्ञान की कमी है। इसका ट्रायल इंसानों पर ही होता है जानवरों पर नहीं। दो फेज का ट्रायल पहले हो चुका था अब यह तीसरा है जहां 25,800 लोगों पर ट्रायल किया जाना है। दिग्विजय सिंह जानवरों की दुनिया में रहते हैं इसलिए उन्हें इंसानों का ज्ञान नहीं है। कांग्रेस नेताओं की सोच यह बताती है कि उनका कितना ज्ञान है। कांग्रेसियों के अल्प ज्ञान की वजह से ही देश में कांग्रेस की दुर्गति हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.