ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सरकार बिक्री पेशकश के जरिये IRCTC में बेचेगी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी, 1,367 रुपये न्यूनतम दाम तय

नई दिल्ली। सरकार की रेलवे उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टुरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) में बाजार में खुली पेशकश (ओएफएस) के जरिये 20 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना है। यह पेशकश गुरुवार को खुल सकती है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचित तुहीन कांत पांडे ने एक ट्वीट में कहा, ‘गैर- खुदरा निवेशकों के लिये आरआरसीटीसी में बिक्री पेशकश कल खुल रही है। दूसरे दिन यह खुदरा निवेशकों के लिये होगी। सरकार इसमें पांच प्रतिशत ग्रीन शू विकल्प के साथ 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।’ बिक्री पेशकश के लिये 1,367 रुपये का न्यूनतम मूल्य रखा गया है। इस खबर के बाद शुरुआती कारोबार में आईआरसीटीसी के शेयर आज 10% से नीचे आ गए।

आईआरसीटीसी का शेयर बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर 1,618.05 रुपये पर बंद हुआ। यह पिछले दिने के बंद भाव के मुकाबले 1.55 प्रतिशत नीचे रहा। कंपनी की प्रवर्तक भारत सरकार इस बिक्री पेशकश के तहत कुल अपने 3.2 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी जिससे उसे 4,374 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी।

कोविड- 19 के कारण सरकार के खजाने पर काफी दबाव है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान विनिवेश से 2.10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 1.20 लाख करोड़ रुपये सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश से आने हैं जबकि 90 हजार करोड़ रुपये की राशि वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बेचने से प्राप्त होंगे। सरकार की आईआरसीटीसी में वर्तमान में 87.40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सेबी के दिशानिर्देशों के तहत सरकार को कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 75 प्रतिशत पर लानी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.