ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Apple ने iphone से ऐप ब्लॉक की दी धमकी, WhatsApp ने जताई नाराजगी, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली. टेक दिग्गज कंपनी Apple की ओर से बीते मंगलवार को Apple App store से कुछ ऐप को हटाने की धमकी दी। कंपनी का कहना था कि कुछ ऐप्स apple App स्टोर के अपकमिंग प्राइवेसी फीचर का विरोध कर रहे हैं। अगर इन ऐप्स ने कंपनी के प्राइवेसी फीचर का पालन नहीं किया, तो उन्हें ऐप स्टोर से हटाया जाएगा। Apple App Store की इस धमकी पर पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने नाराजगी जाहिर की है। WhatsApp की तरफ से कहा गया है कि Apple का नया डेटा लेबलिंग नियम गलत है।

क्या है WhatsApp की दलील 

WhatsApp के मुताबिक यह apple का दोहरा रवैया है क्योंकि Apple का iMessege ऐप iPhone समेत सभी Apple डिवाइस में पहले से इंस्टॉल रहता है। इसे App Store से डाउनलोड करने की जरूरत नही होती है। ऐसे में Apple के इस ऐप पर कंपनी के नए नियम नही लागू होंगे, जबकि WhatsApp जैसे बाकी ऐप्स पर प्राइवेसी के नियम लागू होंगे। WhatsApp का कहना है कि कंपनी को सभी ऐप्स की लेबलिंग की जानी चाहिए। साथ ही इमसें थर्ड पार्टी ऐप को भी शामिल किया जाना चाहिए।

छोटे ऐप डेवलपर्स को होगा नुकसान 

बता दें कि Apple कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी फीचर को पेश करने की योजना बनाई थी। लेकिन डेवलपर्स को अपने ऐप में बदलाव करने और गोपनीयता के मुद्दों को हल करने के लिए अधिक समय देने में देरी हुई। टेक कंपनियों और विज्ञापनदाताओं, जैसे कि Facebook ने योजनाबद्ध बदलाव की आलोचना करते हुए कहा है कि यह गेमिंग डेवलपर्स जैसे छोटे डेवलपर्स को चोट पहुंचा सकता है। लेकिन Apple का कहना है कि यूजर को पता होना चाहिए कि उन्हें अलग-अलग ऐप और वेबसाइटों पर कब ट्रैक किया जा रहा है। साथ ही Apple के नए नियम विज्ञापनदाताओं पर नजर रखने में मदद करेंगे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.