ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देश में खुलेंगे एक करोड़ डेटा सेंटर, कैबिनेट से मिली पीएम वाई-फाई योजना को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की दिल्ली में बुधवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में देश में फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने की कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश में 1 करोड़ डाटा सेंटर खोलने की योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना को प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस इंटरफेस नाम दिया गया है। सरकार का दावा है कि इससे देश में फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिशा में क्रांति आ जाएगी।

केंद्र सरकार ने ऐलान किया कि उसकी तरफ से पब्लिक डेटा ऑफिस (PDO) को खोला जाएगा, जिसके लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। सरकार से मात्र 7 दिनो में डेटा सेंटर खोलने की इजाजत मिलेगी। बता दें कि भारत सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इंटरनेट पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी की योजना पर काम किया जा रहा है। इसी योजना के तहत केंद्र सरकार ने कोच्चि से लक्ष्यद्वीप के बीच ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की मंजूरी दे दी गई है।

ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेगा लक्ष्यद्वीप

सरकार ने ऐलान किया कि कोच्चि से लक्षद्वीप के 11 द्वीपों में 1000 दिन में ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टविटी पहुंचा दी जाएगी। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और असम के दो जिलों में मोबाइल कवरेज के लिए USOF योजना को मंजूरी दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.