ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मुस्लिम व्यक्ति ने मंदिर के लिए किया कुछ ऐसा, लोगों ने तारीफों के बांधे पुल

बैंगलोर। मंदिर के आसपास इतनी जमीन नहीं थी कि भक्त बिना किसी परेशानी के पूजा कर सकें। बहुत कठिनाई होती है। यह देखकर एक मुस्लिम व्यक्ति ने कुछ ऐसा किया कि पुरोहित सहित पूरा हिंदू समाज प्रशंसा कर रहा है। मंदिर के ट्रस्टियों का कहना है कि मुस्लिम व्यक्ति ने हमारी कई समस्याओं को एक झटके में समाप्त कर दिया है। दरअसल, कर्नाटक के बेंगलुरु में कडुगोड़ी इलाके में मायलापुरा में हनुमान मंदिर है। मंदिर के पास भूमि की कमी को देखते हुए, एचएमजी बाशा नामक एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी जमीन दान करने का फैसला किया। पाशा ने अपनी जमीन मंदिर को दान कर दी ताकि एक भव्य मंदिर का निर्माण हो और आसपास के भक्तों के लिए जगह की कोई कमी न हो।

बाशा ने कहा कि उन्होंने अक्सर देखा कि पूजा के दौरान लोगों को समस्या होती है। मंदिर छोटा था। आसपास कोई जगह नहीं थी। इसलिए मैंने तय किया कि मेरे प्लॉट का एक हिस्सा मंदिर को दे दिया जाए। मंदिर के ट्रस्टी भयरे गोड़ा का कहना है कि पाशा ने मंदिर के लिए जमीन दी है। हमें दिक्कत होती थी। हमें खुशी है कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने मंदिर के लिए जमीन दी है। एक बेहतरीन उदाहरण है। हम सभी इस तरह से एक साथ रहते हैं

बताया गया कि एमएमजी बाशा गुड्स ट्रांसपोर्ट सर्विस का बिजनेस करते हैं उनकी तीन एकड़ जमीन से सटा एक हनुमान जी का मंदिर है इस मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही थी, जिसकी वजह से वहां काफी दिक्कतें सामने आ रही थीं। ट्रस्ट मंदिर के विस्तार की योजना बना रहा था, लेकिन फंड की कमी के चलते ये योजना परवान नहीं चढ़ पा रही थी। बाशा ने इस दिक्कत को देखते हुए अपनी जमीन दान देने का फैसला किया। बता दें कि जमीन हाईवे के पास होने के कारण काफी महंगी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी जमीन मंदिर को दान करने का फैसला लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.