ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में ढाई करोड़ किसानों के वोट से जीती बीजेपी: जावड़ेकर

 राजस्थान में अप्रत्याशित जीत के बाद प्रदेश संगठन से लेकर केन्द्रीय नेतृत्व बीजेपी तक गदगद है। बीजेपी इस बड़ी जीत के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में बीजेपो को अप्रत्याशित जीत मिली है। ग्रामीण इलाकों के मुख्यत: किसान ढाई करोड़ वोटर थे, ये उनका फैसला है।  जावड़ेकर ने बुधवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में राजस्‍थान, तेलंगाना के हैदराबाद चुनाव, अरुणाचल, बिहार के चुनाव परिणामों का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा, ‘चाहे उत्‍तर, दक्षिण, उत्‍तरपूर्व, पूर्व हो या पश्‍चिम हर दिशा में बीजेपी बीजेपी।’

जावड़ेकर ने कहा कि जिला परिषद के चुनाव में 636 सीटों पर चुनाव हुआ 353 सीटें बीजेपी ने जीती हैं। पंचायत समिति की 4371 सीटों में बीजेपी ने 1990 सीटें जीती हैं। जावड़ेकर ने राजस्थान की जीत को बड़ी बताते हुए कहा कि 21 जिला परिषदों में 14 पर बीजेपी को जीत मिली।  जबकि कांग्रेस 5 पर जीती. ब्लॉक पंचायत में 222 के चुनाव में से 93 पर बीजेपी को बहुमत मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.