ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बंद के लिए मुस्दैत है शिवराज प्रशासन, जानिए तैयारियां

इंदौर: किसान आंदोलन अब देश व्यापी होता जा रहा है इसकी आंच अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रही है मंगलवार को किसान आंदोलन के तहत राजनीतिक पार्टियों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस आंदोलन में अब विरोधी पार्टियां भी शामिल होने लगी है। इसके लिए अब इंदौर पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

किसान आंदोलन के चलते मध्य प्रदेश सहित देश भर के किसान भारत बंद के आह्वान के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं लगातार किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली सरकार को हिलाने की कोशिश में लगे हैं। इस आह्वान के पहले पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कसना शुरू कर दी है।

सोमवार को मीडिया से चर्चा में इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि किसी भी प्रदर्शन के लिए आंदोलन और आयोजन के लिए पुलिस की सामान्य व्यवस्थाएं लगती है। यह व्यवस्था कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए लगाई जाती है। उसी संबंध में सब व्यवस्था लगाई गई।

इधर एसपी पूर्व विजय खत्री ने बताया भारत बंद को लेकर अलग से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं लगाई गई है लेकिन शहर के महत्वपूर्ण चौराहे और पॉइंट्स पर बेरी गेटिंग की जाएगी। लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई उपद्रव की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

वही पुलिस लगातार नजर बनाए रखेंगे, समय अनुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि किसान संगठन द्वारा मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया जिसको लेकर इंदौर में पुलिस ने पहले से ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.