ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सीएम शिवराज सिंह तमिलनाडु रवाना, भगवान कार्तिकेय के लिए निकाली जा रही यात्रा में होंगे शामिल

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तमिलनाडु दौर पर रहेंगे। वे सोमवार सुबह वेलयात्रा में शामिल होने के लिए तूतीकोरिन रवाना हुए।  तमिलनाडु में भाजपा द्वारा निकाली गई इस वेल यात्रा का समापन सीएम शिवराज सिंह के द्वारा किया जाएगा। पिछले एक माह से चल रही भाजपा की वेल यात्रा सीएम शिवराज सिंह तमिलनाडु के तूतीकोरिन में भगवान मुरुगन के दर्शन भी करेंगे।

आपको बता दें कि तमिलनाडु में भाजपा द्वारा निकाली गई वेल यात्रा को आगामी विधानसभा चुनाव और तमिलनाडू में राजनैतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह वेलयात्रा तूतीकोरिन में भगवान मुरुगन(कार्तिकेय) के 6 प्रमुख मंदिरों से निकाली गई है। तमिलनाडु में विपक्ष के कुछ संगठनों के द्वारा भगवान मुरूगन के अपमान को लेकर के भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु यह यात्रा निकाल रही है।

21 नवंबर को निकाली गई इस यात्रा में अमित शाह भी चेन्नई पहुंचे थे। वेल यात्रा तमिल गर्व, तमिल भगवान मुरूगन, तमिल भावनाओं के सम्मान, तमिल संस्कृति को बढ़ाने के लिए निकाली जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.