ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मिल में अचानक हुआ बड़ा ब्लास्ट, काम कर रहे एक मजदूर की मौत, पुलिस की टीम जांच में जुटी

कटनी: कटनी जिले के लमतरा इंड्रस्टीयल एरिया स्तिथ दाल मिल में शनिवार रात अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद मिल में जोरदार आग लग गई। मिल में हुए ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 8 लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं।

मध्य प्रदेश के कटनी शहर से लगे लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया स्तिथ के बी सी एक्सपोर्ट नामक दाल मिल जो कि विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति की दाल मिल है। इस मिल को उन्होंने बाहुबली कॉलोनी सागर निवासी जिनेंद्र जैन को किराए पर दे रखा है। शनिवार को जैनेंद्र का बेटा रजत जैन बटरी की दाल निकलवाने के लिए काम करवा रहा था। तभी अचानक से मिल में ब्लास्ट हो गया। विस्फोट का कारण बॉयलर फटना बताया जाता है। इस विस्फोट से पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। आग लगते अफरा-तफरी मच गई और आसपास के मिलों में काम कर रहे लोग इकट्ठे हो गए। साथ ही पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घटना में दम घुटने व आग में झुलसने से उमरिया जिले के मरदरी गांव निवासी 22 वर्षीय हरिओम गोंड़ पिता नन्हे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 8 लोगों को सुरक्षित बताया जा रहा है। वहीं नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद घंटों में आग पर काबू पाया।

वहीं तहसीलदार मुनव्वर खान ने बताया कि जिन 8 लोगों को सुरक्षित बताया जा रहा है, पुलिस उनसे संपर्क कर उनके बयान दर्ज कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है और शव परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही आग लगने का वास्तविक कारण पता कराया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.