ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी के आरोप में मजदूर की बर्बरता से पिटाई, जानवरों से भी बदतर बर्ताव

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मजदूर पर डीजल चोरी का आरोप लगाते हुए बर्बरता के साथ मारपीट की गई। इंसानियत को शर्मसार करता मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेटमा थाना की पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं एक आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की गई है।

दरअसल, एक मजदूर के साथ कुछ दबंगों द्वारा जमकर मारपीट की गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें पाया गया कि उक्त मजदूर द्वारा डीजल चोरी की गई थी। वीडियो के अनुसार, एक व्यक्ति को तीन -चार लोग बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। एक शख्स मजदूर के मुंह अपने पैर से दबाकर रखता है और बाकी उसे बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। मामला बेटमा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की छानबीन शुरु कर दी है। डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.