ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कुख्यात अपराधी बब्बू और छब्बू के बाद खजराना में एक और अपराधी की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

भोपाल। मध्य प्रदेश में कुख्यात अपराधी बब्बू और छब्बू के बाद एक और अपराधी की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया है। अब इंदौर नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत खजराना में एक अपराधी के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। बता दें कि इन दिनों इंदौर में नगर निगम लगातार अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है। इसके तहत पहले भी कई अपराधियों की अवैध संपत्ति पर नगर निगम द्वारा बुलडोजर चला दिया गया है।

बताते चले कि भू-माफिया सुल्तान उर्फ बब्बू और शाबिर उर्फ छब्बू के आलीशान बंगला इंदौर के खजराना इलाके में स्थित थे। यह दोनों बंगला आस-पास में थे। दोनों ही आलीशान बंगलों को नगर निगम द्वारा जमींदोज कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दोनों बंगले नगर निगम से बिना नक्शा पास कराए बनवाए गए थे।

अपराधी बब्बू और छब्बू के खिलाफ पुलिस थानों में कई मामले पहले ही दर्ज हैं। दरअसल, दोनों बंगले नगर निगम से बगैर नक्शा पास कराए बनवाए गए थे। इसके अलावा बब्बू और छब्बू के खिलाफ पुलिस थानों में कई मामले पहले ही दर्ज हैं। दोनों अपराधियों ने ऑटो चालक से अपराध की दुनिया में कदम रखा और आज इंदौर शहर के बड़े भू-माफिया बन चुके है।

दोनों बदमाशों ने खजराना इलाके में एक साथ प्रॉपर्टी का काम करना शुरू किया था  और कुछ ही दिनों दोनों बदमाश कुछ ही सालों में इलाके के कुख्यात भू-माफिया बन गए थे। साल 2019 में भी बब्बू और छब्बू के खिलाफ प्रशासन और नगर निगम ने एक्शन लिया था। उस समय भी प्रशासन ने खजराना इलाके की कादर कालोनी स्थित बब्बू के मकान को तोड़ दिया था। वहीं बब्बू और छब्बू के एक फार्म हाउस और दुकान को भी उसी समय तोड़ा गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.