ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरोना के इलाज में लापरवाही बरतने पर इंदौर में FIR

इंदौर: इंदौर में बढ़ते कोरोना के मरीजों की सख्या सभी वर्ग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इसे देखते हुए अब प्रशासन ने भी सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। कोरोना के बढ़ते कदमों को देखते हुए इंदौर के अन्नपूर्णा थाना में इलाज में लापरवाही बरतने वाले दो शख्सों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अन्नपूर्णा पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के मुताबिक, अन्नपूर्णा थाना की पुलिस ने दो व्यक्तियों पर कोरोना इलाज को हलके में लिया और कोरोना गाइडलाइन को अनदेखा किया। पुलिस ने दोनों को सबक सिखाने के लिए शिकायत के आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने मोनू जैन व पवन पाटनी नामक युवकों के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इंदौर के पश्चिम एसपी महेश चंद जैन द्वारा आम जनमानस को कोरोना महामारी में के चलते अपने आप को सुरक्षित रखने की सलाह दी। उन्होंने समझाइश देते हुए कहा कि इसके लक्षण दिखे तो तुरंत इलाज लेना चाहिए। इससे न सिर्फ खुद सुरक्षित रहता है बल्कि दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है। एसपी ने साफ तौर पर कह दिया है कि कोरोना महामारी को हराने के लिए सभी वर्गों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर इसे समाप्त करना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.