ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मैच के दिन कोरोना पॉजिटिव हुआ साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी, टॉस से पहले इंग्लैंड ने स्थगित किया मैच

नई दिल्ली। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मुकाबला स्थगित करने का फैसला लिया गया है। शुक्रवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना था लेकिन मैच के दिन साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आपस में मिलकर यह फैसला लिया।

4 दिसंबर को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत होनी थी लेकिन अब इसे दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। भारतीय समय के मुताबिक यह मैच शाम को शाम 4.30 मिनट पर खेला जाना था लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। मैच से पहले खिलाड़ियों का टेस्ट लिया गया था जिसमें से मेजबान टीम का एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद सभी खिलाड़ियों को होटल जाने के लिए बोल दिया गया।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया, मैच को स्थगित करने का यह फैसला लिया गया क्योंकि साउथ अफ्रीका की टीम का एक खिलाड़ी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। यह टेस्ट मैच से एक दिन पहले गुरुवार को लिया गया था। यह नियमित टेस्ट है जो मैच से पहले लिया जाता है। दोनों टीमों, मैच से जुड़े अधिकारी की सुरक्षा और स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए मैच को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस बात पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से रजामंदी मिल गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.