ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के बीच अधीर रंजन ने ओम बिरला को लिखा पत्र, शीतकालीन सत्र बुलाने की मांग

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पत्र लिखकर लोक सभा स्पीकर ओम बिरला से शीतकालीन सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में किसानों के विरोध प्रदर्शन, कोरोना वैक्सीन की स्थिति, आर्थिक मंदी और बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यह सत्र बुलाने की मांग की है।

इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को सरकार से आग्रह किया कि किसानों को हैरान-परेशान करने के बजाय उनकी शिकायतों का तेजी से समाधान किया जाए। गौरलतब है कि किसान पिछले एक हफ्ते प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने ट्वीट करके कहा, ‘हजारों किसान एक सप्ताह से अधिक समय से दिल्ली की सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं और देश के ‘अन्नदाताओं’ को उचित सम्मान मिलना चाहिए। वे आकाश के नीचे सड़क पर पड़े हैं और दिल्ली के सर्द मौसम को भी सहन कर रहे हैं। मैं किसान के मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए सरकार को प्रस्ताव देता हूं और किसानों के खिलाफ उन्हें थकाने की ’नीति का इस्तेमाल लागू नहीं करने की अपील करता हूं।

किसानों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता 

विपक्षी नेता की टिप्पणी ऐसे वक्त पर आई है, जब किसानों के समूहों ने चौथे दौर की वार्ता के लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेलवे, वाणिज्य और खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री व पंजाब से सांसद सोम प्रकाश राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में 35 किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसे लेकर ट्वीट करते हुए अधीर रंजन ने कहा, ‘आशा है, किसानों और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत हिन्दुस्तान के किसानों की मुख्य चिंताओं को हल करेगी। आंदोलनकारी किसानों ने बुधवार को मांग की थी कि केंद्र संसद का विशेष सत्र बुलाए और कृषि कानूनों को निरस्त करे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.