ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नाव पलटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, CM शिवराज ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

आगर: मध्य प्रदेश के आगर जिले में नाव पलटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा लाखाखेड़ी गांव में हुआ जब एक ही परिवार के कुछ सदस्य मंदिर में दर्शन के लिए टिल्लर डैम का नाला छोटी नाव में पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और वे पानी में डूब गए। हादसे की जानकारी लगते ही रेस्क्यू किया गया लेकिन किसी को बचाया न जा सका और काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले जा सके। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टिल्लर (पचेटी) डैम में डोंगी पलटने पर डूबने से 5 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद एवं अंत्येष्टि के लिए 5-5 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर लाखाखेड़ी गांव में हुआ। सभी लोग एक छोटी नाव में सवार होकर नाला पार कर रहे थे। नाले के बीच पहुंचकर नाव पलट गई। उन्हें डूबते देख आसपास के लोग बचाने के लिए पानी में कूदे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। स्थानीय लोगों ने 2 शवों को तो हादसे के कुछ समय निकाल लिया लेकिन बाकी 3 शवों को निकालने के लिए एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद निकाला।

मृतकों में 13 वर्षीय जया, 35 वर्षीय रामकन्या, 40 वर्षीय सुनीता, 13 वर्षीय अलका और 10 वर्षीय अभिषेक शामिल हैं। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद लाखाखेड़ी गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद कलेक्टर अवधेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार लोग पक्की सड़क की बजाय शॉर्टकट से नाला पार करने की कोशिश कर रहे थे जिसके चलते यह घटना हुई होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.