ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मालेगांव ब्लास्ट : BJP सासंद साध्वी प्रज्ञा समेत सभी 7 आरोपी हर रोज होंगे अदालत में पेश

मुंबई/भोपाल: 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट के मामले में आज मुंबई की विशेष अदालत एनआईए में सुनवाई होगी। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सात आरोपी इसमें पेश होंगे। मालेगांव बम ब्लास्ट घटना के एक पीड़ित के परिवार ने मामले में दैनिक आधार पर सुनवाई की अपील की थी, जिसके बाद अब इस मामले की सुनवाई रोजाना होगी और गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। आपको बता दें कि अब तक इस मामले से जुड़े 495 में 140 गवाहों की गवाही हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस और न्यायाधीश के सेवानिवृत होने की वजह से इस मामले में सुनवाई में देरी हुई है लेकिन आरोप तय होने के बाद मामले में तेजी से सुनवाई का प्रयास किया जा रहा है।

आपको बता दें महाराष्ट्र में नासिक जिले के मालेगांव भिकू चौक के पास 29 सितंबर 2008 को हुए बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई थी और 101 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मामले में विशेष अदालत ने अक्टूबर 2018 में सासंद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर धर द्विवेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर चतुर्वेदी को आरोप बनाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.