ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Mirzapur के ‘कालीन भैया स्टाइल’ में मुंबई पुलिस ने फ्रॉड के ख़िलाफ़ दी चेतावनी, पंकज त्रिपाठी ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली। अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज़ मिर्ज़ापुर ने अपने लिए एक तगड़ी फैन फॉलोइंग तैयार की है। इसके प्रमुख किरदार फैंस के बीच ख़ूब लोकप्रिय हुए हैं। ख़ासकर, पंकज त्रिपाठी का कालीन भैया का कैरेक्टर, जिसे काफ़ी पसंद किया गया। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अब मुंबई पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिलचस्प मीम शेयर किया है, जिस पर ख़ुद कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है।

विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता के लिए मुंबई पुलिस अक्सर ऐसे मीम शेयर करती है, जो किसी प्रचलित शख्सियत या घटनाक्रम से जुड़े रहते हैं और इन्हें काफ़ी पसंद भी किया जाता है। अब मुंबई पुलिस ने एक मीम वीडियो बनाया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया वाले किरदार की उन मुद्राओं का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें वो कोई संवाद बोले बिना सिर्फ़ सिर हिलाकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस वीडियो के साथ लिखा है- फ्रॉड करने वाले कहते हैं- बधाई हो, आप ऑनलाइन लॉटरी में एक करोड़ जीत चुके। कृपया अपने एकाउंट की डिटेल्स भेजिए। ज़िम्मेदार नागरिक कहता है- आपको ब्लॉक कर देना चाहिए। या 100 डायल करके रिपोर्ट कर दूं? इसके बाद मुंबई पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया में वीडियो शेयर किया, जिसमें कालीन भैया सिर हिलाकर रजामंदी दे रहे हैं।

इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए पंकज ने लिखा- बहुत सही है ये जागरूकता के लिए। बता दें, मिर्ज़ापुर के दो सीज़न रिलीज़ हो चुके हैं। दूसरा सीज़न अक्टूबर में आया था और फैंस ने इसे काफ़ी पसंद किया। मिर्ज़ापुर में पंकज त्रिपाठी के साथ दिव्येंदु और अली फ़ज़ल ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। दिव्येंदु उनके बेटे मुन्ना त्रिपाठी के रोल में हैं, वहीं अली गुड्डू पंडित के किरदार में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.