ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

4 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु से टकराएगा चक्रवात बुरेवी, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

कोच्चि/चेन्नई। चक्रवात निवार के बाद केरल और तमिलनाडु पर एक और चक्रवात ‘बुरेवी’ (Cyclone Storm Burevi) का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान के दक्षिण तमिलनाडु में चार दिसंबर तक पहुंचने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक चक्रवात आज शाम या रात में श्रीलंका के तटीय इलाकों से गुजरेगा। उसके बाद 3 दिसंबर को इसके पश्चिम की ओर मुन्नार की खाड़ी और कन्याकुमारी पहुंचने की संभावना है। 2 दिसंबर से केरल में तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। बता दें कि पिछले हफ्ते चक्रवात निवार ने राज्य में तबाही मचाई थी।

चक्रवाती तूफान बुरेवी के मद्देनजर तमिलनाडु के पंबन पुल पर चक्रवात की चेतावनी वाला पिंजरा लगा दिया गया है। इसके साथ ही केरल, कन्नयाकुमारी, तमिलनाडु और अलाप्पुझा में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को तैनात किया गया है। आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। 1-4 दिसंबर तक मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है।

केरल के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के संतोष ने बताया कि चक्रवाती तूफान 2 दिसंबर की शाम या रात में श्रीलंका के तट को पार कर जाएगा। इसके साथ ही राज्य के अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दक्षिण-उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण-उत्तर केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में तेज बारिश का अलर्च जारी किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.