ब्रेकिंग
दिल्ली सीमा पर डटे किसानों को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- बात करके पूरा हो सकता है मकसद UP के अगले विधानसभा चुनाव में ओवैसी-केजरीवाल बिगाड़ सकते हैं विपक्ष का गणित सावधान! CM योगी का बदला मिजाज, अब कार से करेंगे किसी भी जिले का औचक निरीक्षण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं चलाने पर भड़की प्रियंका गांधी पाक सेना ने राजौरी मे अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की संत बाबा राम सिंह की मौत पर कमलनाथ बोले- पता नहीं मोदी सरकार नींद से कब जागेगी गृह मंत्री के विरोध में उतरे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे गिरफ्तार, फर्जी नक्सली मुठभेड़ को लेकर तनाव मोबाइल लूटने आए बदमाश को मेडिकल की छात्रा ने बड़ी बहादुरी से पकड़ा कांग्रेस बोलीं- जुबान पर आ ही गया सच, कमलनाथ सरकार गिराने में देश के PM का ही हाथ EC का कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश, चुनाव में पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप

सर्द हवाओं से लौटी ठंड, तीन दिन बाद बढ़ेगा रात का तापमान, जानिए और क्या कहता है मौसम विभाग

भोपाल। हवाओं का रख उत्तरी होने से एक बार फिर राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सिहरन बढ़ गई है। इसी क्रम में मंगलवार को सबसे कम तापमान आठ डिग्री नौगांव और उमरिया में दर्ज किया गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 28.6, इंदौर में 29.0, जबलपुर में 28.1 और ग्वालियर में 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक ऊपरी हवा का बना चक्रवात

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा और उससे लगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया था। इसके अतिरिक्त एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा था। इस वजह से हवा का रख पूर्वी होने लगा था। इस वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी।

उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट

हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़कर काफी ऊंचाई से उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ गया। काफी कम तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही हरियाणा पर बना सिस्टम भी समाप्त हो गया है। इससे हवाओं का रख एक बार फिर उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी होने लगा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होने लगी है। इससे ठंड का असर बढ़ने लगा है।

अधिकांश क्षेत्रों में रात के तापमान में हो रही बढ़ोतरी

एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के चार दिसंबर को उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, साथ ही हवा का रख बदलेगा। इससे वातावरण में नमी बढ़ने से बादल छा सकते हैं। इससे राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद एक बार फिर ठंड वापस लौटेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.