ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिजुरी नगरपालिका को मिला नया उपाध्यक्ष, 10 वोट हासिल कर सतीश शर्मा विजयी

अनूपपुर: अनूपपुर जिले की बिजुरी नगरपालिका में उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें वार्ड नंबर 4 के पार्षद सतीश शर्मा ने 10 वोट हासिल करते हुए विजयी हुए। दरअसल नगरपालिका में कुछ महीनों पहले उपाध्यक्ष का अविश्वास हो जाने से पद रिक्त था, जिसके लिए आज वोटिंग हुई।

इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में उतरे, इनमें वार्ड नंबर 07 की पार्षद आशा पिंटू रजक और वार्ड नंबर 4 के पार्षद सतीश शर्मा शामिल थे। चुनाव प्रक्रिया पुष्पराजगढ़ एसडीएम विजय डहेरिया, कोतमा एसडीएम ऋषि सिंघई एवं और नगर पालिका अधिकारी कमला कोल की मौजूदगी में संपन्न हुई।

इस चुनाव में सतीश शर्मा के खेमे में 10 और प्रतिद्वंद्वी आशा पिंटु रजक को 06 मत मिले। इस तरह से वार्ड ने इस चुनाव में जीत हासिल की। शर्मा के विजयी होने के बाद उनके समर्थकों में खास उत्साह देखा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.