ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आईजी की क्लास, अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर लगाई फटकार

इंदौर: इंदौर में मंगलवार को पुलिस का सालाना सम्मेलन आयोजित किया गया। पुलिस महकमे में कमियां और सुधार की गुंजाइश को ध्यान में रखते हुए वार्षिक निरीक्षण के दौरान लगे आईजी के दरबार मे इंदौर आईजी योगेश देशमुख ने कमियों पर ध्यान दिलाते हुए अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई।

दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी वार्षिक निरीक्षण के तहत इंदौर की डीआरपी लाइन में पुलिस सम्मेलन का आयोजन हुआ। पंरपरा के तहत आयोजन की शुरुआत हुई और इंदौर आईजी योगेश देशमुख ने फीता काटकर नवनिर्माणो का शुभारंभ किया। इंदौर की पुलिस लाइन डीआरपी में कोविड – 19 के चलते शहीद हुए जूनि इंदौर थाना प्रभारी दिवंगत देवेंद्र सिंह चन्द्रवंशी की याद में बने उद्यान के शुभारंभ के साथ ही पुलिस केंटीन और एनजीओ मेस के भवन का पूजन किया गया।

इस दौरान आईजी योगेश देशमुख ने पुलिस के दो पहिया और चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया और पाया कि कई वाहनों की जानकारी ठीक ढंग से नही दिखाई गई साथ ही उन्होंने पुलिस वाहनों की ऊपरी चमक की बजाय वाहनों के अंदर जाकर स्थिति देखी तो वे अधीनस्थ अधिकारियो व कर्मचारियों से नाराज हुए और उन्हें जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं निरीक्षण में दौरान प्रॉपर यूनिफॉर्म और सही जूते नहीं पहनने को लेकर आईजी देशमुख ने राउ थाना की जीप के पास खड़े सुबोध लश्करी की क्लास लगा दी और जमकर डांट लगाई

वही मीडिया से बातचीत में आईजी योगेश देशमुख ने बताया कि वार्षिक सम्मेलन कमियों के साथ साथ सुधार करने के लिये आयोजित होता है। उन्होंने बताया कि कमियों को सुधारने के निर्देश देने के साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के परिजनों को ध्यान में रखते हुए बेहतर कदम उठाये जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.