ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सावधान! MP में दूध में मिलाया जा रहा कैंसर फैलाने वाला पदार्थ, सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग…

इंदौर: गुंडों और खनन माफिया के साथ साथ शहर में मिलावटखोरों के खिलाफ भी जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर प्रशासन और खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों ने पोलो ग्राउंड स्थित पनीर, मावा, क्रीम, मिठाई बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। इस दौरान सद्गुरु डेयरी और मायाराम डेयरी पर की गई कार्रवाई में बड़ी अनियमितताएं सामने आई। फैक्ट्री परिसर के अंदर और बाहर गंदगी तो मिली ही वही दूध में एसिटि एसिड का प्रयोग किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, दोनों फैक्ट्रियों से लगभग 70 लीटर कैनो में भरा एसिडिक एसिड जब्त किया गया। यह एसिटिक एसिड स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत खतरनाक है, जिससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है, मौके पर मौजूद अपर कलेक्टर अभय बेडेकर ने सभी खाद्य पदार्थों के नमूने भी करवाए और एसिटिक एसिड सहित अन्य सामग्री को जब्ती में लेने की कार्रवाई भी की जा रही है।

वही पास में स्थित एक अन्य स्टैंडर्ड डेयरी पर भी कार्रवाई के दौरान 110 लीटर कंट्रोल का नीला केरोसिन जब्त किया गया जो गरीबों को बंटना था मगर कंट्रोल संचालकों की मिलीभगत से ऐसी फैक्ट्रियों पर बेच दिया जाता है। यह नीला केरोसिन भी जब्त किया गया। इतना ही नहीं खाद्य सामग्री तैयार की जाने वाली इन फैक्ट्रियो में भयंकर गंदगी भी मिली है। मौके पर गई टीम से रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित दोषियों के खिलाफ कलेक्टर द्वारा रासुका में निरुद्ध करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.