ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

BSF स्थापना दिवस: पीएम मोदी और अमित शाह का वीर जवानों को सलाम, बोलेे- पूरे देश को आप पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर उसे बधाई दी और कहा कि भारत को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करने वाले इस बल पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीएसएफ ने एक बहादुर बल के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वीर जवानों को सलाम किया। शाह ने कहा कि आज मैं बल के सभी बहादुर जवानों को उनकी राष्ट्रसेवा और समर्पण के लिए नमन करता हूं।

PunjabKesari

बीएसएफ जवानों ने कड़ी मेहनत की: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने  ट्वीट कर लिखा  कि बीएसएफ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर उसके कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। बीएसएफ ने एक बहादुर बल के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, जो देश की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। भारत को बीएसएफ पर गर्व है।

PunjabKesari

बहादुर जवानों को करता हूं नमन: अमित शाह
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा लिखा कि  बीएसएफ ने अपने शौर्य और पराक्रम से अपने आदर्श वाक्य ‘जीवन पर्यन्त कर्तव्य’ को सदैव चरितार्थ किया है। आज बीएसएफ के 56वें स्थापना दिवस पर मैं बल के सभी बहादुर जवानों को उनकी राष्ट्रसेवा और समर्पण के लिए नमन करता हूं। भारत को अपनी रणविजयी ‘सीमा सुरक्षा बल’ पर गर्व है।

PunjabKesari
राजनाथ सिंह ने भी किया नमन 
वहीं राजनाथ सिंह भी जवानों को नमन करते हुए ट्वीट किया कि बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को  स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। बीएसएफ भारत की रक्षा की पहली पंक्ति है और हमारी सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैं उनकी सेवा और राष्ट्र की सेवा में बलिदान को सलाम करता हूं।

 बीएसएफ का इतिहास 
बता दें कि  बीएसएफ 1 दिसंबर, 1965 को अस्तित्व में आया था। इसकी स्थापना पाकिस्तान तथा बांग्लादेश के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षित बनाने के लिए की गई थी। बीएसएफ पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा और 1971 में बांग्लादेश के अस्तित्व में आने के बाद उसके साथ भी लगती सीमा की रक्षा करता है। बीएसएफ के जवानों को कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों समेत कई आंतरिक चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैनात किया गया है। अर्धसैनिक बल पूरे देश में आतंकवाद और नक्सलवाद विरोधी अभियानों में भी लगे हैं। इसी के साथ वीआईपी सिक्योरिटी में भी बीएसएफ के जवान ही होते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.