ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बॉर्डर पर दिल्‍ली पुलिस ने मंगाए 2000 आंसू गैस के गोले, बढ़ी पुलिसकर्मियों की संख्या, जानें कारण

नई दिल्ली। गृह मंत्री के आश्वासन के बाद भी दिल्ली की सीमाओं पर सड़क जाम कर धरने पर बैठे किसान बुराड़ी के निरंकारी मैदान में आने को तैयार नहीं है। इससे टीकरी और सिंघु बॉर्डर के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस भी खासे परेशान हैं। किसान आंदोलन के कारण  अब दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के जनजीवन पर बुरा असर पड़ने लगा है। इससे लोगों को आक्रोश भी बढ़ने लगा है। तमाम पहलुओं को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हर तरह के हालात से निपटने के लिए सभी सीमाओं पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है।

मुख्यालय सूत्रों की मानें तो कड़ी कारवाई करने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि दिल्ली की कानून व्‍यवस्‍था को किसी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। बार बार पुलिस के आला अधिकारी किसान नेताओं से बात कर उनसे बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में आने की अपील कर रहे हैं लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है। बुराड़ी में किसानों को रहने के लिए भव्य इंतजाम किए गए है लेकिन किसान वहां जाने को तैयार नहीं है। जो किसान वहां पहुंचे भी है वो अपने अपने ट्रैक्टर ट्राली में ही रह रहे हैं।  किसी के टेंट में किसान नहीं जा रहे हैं।

किसानों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को भी चौकस रहने को कहा गया है। क्योंकि भीड़ की  आड़ में कोई आतंकी संगठन अपने नापाक इरादे को अंजाम ना दे बैठे। सूत्रों के मुताबिक सीमाओं पर दिल्ली पुलिस के अलावा  23 कंपनी पैरा मिलिट्री की भी तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस ने 2000 आंसू गैस के गोले मंगाए हैं। सीमाओं पर स्थिति ना बिगड़े इसके लिए हर समय वहां डीसीपी स्तर के एक अधिकारी की तैनाती रहेगी। विशेष आयुक्त स्तर के अधिकारी पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.