ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्‍य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, सीएम शिवराज और सिंधिया एक साथ दिल्ली रवाना

भोपाल। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता निजी कार्यक्रमों के लिए ओरछा और फिर दतिया पहुंचे। बाद में एक साथ दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई। साथ ही निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर भी बातचीत हुई। इस घटनाक्रम के बाद सूबे में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

बताया जाता है कि यह मुलाकात करीब 10 दिन पहले होनी थी लेकिन शिवराज के ससुर के निधन की वजह से टल गई थी। दोनों नेताओं की मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। मंत्रिमंडल में स्थान रिक्त होने के चलते माना जा रहा था कि सभी नेता समर्थकों को इसमें शामिल करने की जद्दोजहद कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सिंधिया ने अपने समर्थक पूर्व मंत्रियों को मंत्रिमंडल में स्थान देने तो अन्य समर्थकों को निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर अपना मत रखा।

दोनों नेताओं के एक साथ दिल्ली जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट है। सिंधिया, विधायक कृष्णा गौर, भाजपा नेता गिरीश शर्मा और भोपाल जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी के निवास पर भी गए। भोपाल पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ विकास के अहम मसलों पर मंथन करेंगे। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा सुरक्षा मांगने पर सिंधिया ने कहा कि यह असलियत है जो अब बाहर आ रही है।

मालूम हो गोविंद सिंह को लेकर भिंड जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीराम बघेल ने उपचुनाव में भितरघात का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उन्‍होंने गोविंद सिंह से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। शिवराज बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में शिवराज सूबे की विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर आदि से भी मिलेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.