ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

PM मोदी आज देव दीपावली पर जाएंगे वाराणसी, 15 लाख दीयों से जगमगाएंगे गंगा घाट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचेंगे और इस दौरान वह देव दीपावली में महोत्सव में हिस्सा लेंगे। मोदी के सभी कार्यक्रमों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहेंगे। राज्‍य सरकार की ओर से रविवार को जारी बयान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

पीएम मोदी का वाराणसी में शेड्यूल

  • प्रधानमंत्री देव दीपावली महोत्‍सव में शामिल होंगे तथा लेजर शो भी देखेंगे।
  • सारनाथ पुरातत्व परिसर में लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करेंगे।
  • इस बीच वह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 के हण्डिया-राजा तालाब खंड का 6-लेन चौड़ीकरण कार्य राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
  • श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम परियोजना स्थल भी जाएंगे।
  • प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रधानमंत्री सोमवार को दोपहर 2.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। यहां से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा खजूरी जनसभा स्थल पहुंचेंगे जहां प्रयागराज- वाराणसी सिक्सलेन का लोकार्पण कर वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • वहां से हेलीकॉप्टर से वह डोमरी जाएंगे और इसके बाद सड़क मार्ग से भगवान अवधूत राम घाट जाएंगे जहां से क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट पहुचेंगे। इसके बाद उनका काफिला विश्वनाथ मंदिर आएगा जहां वह दर्शन पूजन कर कॉरिडोर के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
  • कार्यक्रम के अनुसार वह क्रूज से वापस राजघाट पहुंचेंगे और शाम 5 बजे दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे और पावन पथ वेबसाइट का लोकार्पण करेंगे।
  • वे 5.45 बजे क्रूज से रविदास घाट के लिए रवाना होंगे और चेतसिंह घाट पर 10 मिनट का लेजर शो देखेंगे।
  • रविदास घाट पहुंच कर वह कार से सारनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे और यहां लाइट एंड साउंड शो देखेंगे।
  •  8.15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.