ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इस मेले में बिक रहा कोरोना गधा, मास्क पहनकर लोगों को कर रहा जागरूक

उज्जैन: हर साल की तरह उज्जैन में इस बार भी कार्तिक माह का मेला लगेगा। हालांकि इस बार मेले में कोरोना का खासा असर देखने को मिल रहा है। कोरोना से बचाव के लिए मेले में अनोखा तरीका अपनाया जा रहा है। जिसके बारे में जानकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, कार्तिक महीने में होने वाले इस मेले में अब गधे मास्क पहनकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही गधों के मालिकों ने उनका नाम लाॅकडाउन और कोरोना भी रखा है। जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गए है।

उज्जैन के रामघाट के समीप हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक मेले का आयोजन हुआ। जिसमें बडी संख्या में गधे बिकने के लिए आए है। ऐसे में उनके मालिकों ने गधों के आकर्षक नाम रखे है। साथ ही गधों को मास्क भी पहनाया जा रहा है। ताकि इस कोरोना संक्रमण में लोग जागरूक हो सके।

गधा मालिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष जब भी कार्तिक मेले में गधे बेचने के लिए आते है। तो उनका कुछ नाम जरूर रखते है। ऐसे में इस वर्ष गधों का नाम कोरोना रखा गया और उन्हें मास्क भी पहनाएं गए। जिनको खरीदने के लिए ग्राहक पहुंच रहे है। यह गधे मास्क पहनकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.