ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शिव ’राज’ में महापाप, पिता-चाचा समेत मासूम के साथ बर्बरता, फिर ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या

होशंगाबाद: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गृह जिले सीहोर के नजदीक होशंगाबाद में खूनी खेल की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे जानकर एक बार के लिए आप भी सहम जाएंगे। दरअसल यहां पर कुछ दबंगों ने जमीन और रेत के विवाद में 11 साल के मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की बेदर्दी से हत्या कर दी। मामला जिले के सिवनीमालवा तहसील के आयपा गांव का है, जहां दो परिवारों में रेत और जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। ये विवाद देखते ही देखते कब खूनी खेल में तब्दील हो गया, किसी को पता नहीं चला।

जानकारी के मुताबिक, गांव के दो यदुवंशी परिवारों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीते दिनों एक पक्ष की रेत की ट्रॉली पकड़ गई थी, जिसके लिए वह दूसरे पक्ष को जिम्मेदार मान रहा था, इसी नाराजगी को लेकर आरोपी अनवर यदुवंशी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर खेत में पानी देने गए तीन पिता पुत्रों के साथ बेहरमी से मारपीट की। इस दौरान उन्होंने बीच में आए 11 साल के मासूम को भी नहीं बख्शा और पेड़ से बांधकर उन्हें बुरी तरह पीटा, आरोपियों का मन इससे भी नहीं भरा और बाद में उन्होंने ट्रैक्टर से कुचलकर तीन लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में 60 साल के बालाराम बुरी तरह घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ट्रैक्टर चलाकर सिवनीमालवा थाने पहुँचा और आत्मसमर्पण कर बताया कि मैंने तीन लोगों को मार डाला है। जिसके बाद पुलिस आनन फानन में ग्राम घटनास्थल पर पहुंची। जहां नजारा पुलिस देख दंग रह गई। मौके पर मासूम समेत तीन लोगों की लाश पड़ी हुई थी। उधर एसपी संतोष सिंह गौर ने बताया, कि तीन जमीन और रेत के विवाद में दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर तीनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी करली है तीन आरोपी अभी फरार है, उनकी तलाश जारी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.