ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद में अमित शाह का रोड शो, भारी संख्या में जुटे लोग

हैदराबाद। हैदराबाद निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से प्रचार में लगी है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब गृह मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह प्रचार मैदान में उतर गए हैं। मेयर की कुर्सी पर काबिज होने के लिए भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, जिसके मद्देनजर एक के बाद एक हाइ प्रोफाइल नेता प्रचार मैदान में उतर रहे हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह भी यहां पहुंच गए हैं। भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सिकंदराबाद में शाह का रोड शो जारी है, जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।

तेलंगाना में निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता यहां हर दिन रैलियां कर रहे हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह ने मौर्चा संभाल लिया है। अमित शाह का रोड शो शुरू हो चुका है। इससे पहले उन्होंने  भाग्यलक्ष्मी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

गृह मंत्री के पहुंचने पर बेगमपेट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। उनसे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और स्मृति ईरानी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी यहां रैली की थी।

गौरतलब है कि हैदराबाद में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), एआइएमआइएम और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा शहर में चुनाव अभियान चला रही है और इस दौरान पार्टी के कई हाइ प्रोफाइल नेता भी देखे गए हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हैदराबाद में चुनाव प्रचार किया। 150 सदस्यीय जीएचएमसी के लिए एक दिसंबर को चुनाव होना है और वोटो की गिनती चार दिसंबर को होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.