ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरोना काल में आगरा जेल से पैरोल पर छोड़े गए 114 बंदियों में 85 नहीं हुए हाजिर

आगरा: कोरोना वायरस संक्रमण काल में उत्तर प्रदेश की आगरा जिला जेल से पैरोल पर छोड़े गये सजायाफ्ता 114 बंदियों में शनिवार तक 85 लौटकर नहीं आये हैं। इस संबंध में जिला जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा ने बताया कि जेल प्रशासन ने बंदियों के बारे में जानकारी के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजे हैं।

बता दें कि संक्रमण को देखते हुए अप्रैल में सात साल से कम सजा के मामले में सजा काट रहे बंदियों को पैरोल पर छोडऩे के आदेश दिये गये थे। इस पर जिला जेल से 114 बंदियों को दो और नौ अप्रैल को छोड़ा गया था। जेल अधीक्षक के अनुसार, बंदियों को 13 नवंबर और 21 नवंबर को वापस आना था। इनकी पैरोल अवधि समाप्त हो गयी थी। उन्होंने कहा कि इनमें से नौ बंदियों की रिहाई हो गयी है।

वहीं, नौ बंदियों की किसी अन्य केस पर सुनवाई थी जबकि चार हाजिर हुए हैं। इनके अलावा शनिवार तक सात और बंदी हाजिर हो गये। ऐसे में 85 अभी तक वापस नहीं आये हैं। इनके बारे में जानकारी के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र लिख दिया गया है। मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक बंदी को पहले अस्थायी जेल में रखा जायेगा और कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें जेल में दाखिल किया जायेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.