ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गुजरात: राजकोट के कोरोना अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 मरीजों की मौत

गुजरात के राजकोट शहर में गुरुवार देर रात covid-19 अस्पताल के ICU में आग लगने से पांच मरीजों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कोरोना वायरस से पीड़ित जिन 30 अन्य मरीजों का इलाज चल रहा था, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। दमकल विभाग के अधिकारी जे. बी. थेवा ने बताया कि मावडी इलाके के उदय शिवानंद अस्पताल के ICU में गुरुवार देर रात करीब 1 बजे आग लगी। ICU में उस समय सात मरीज भर्ती थे। उन्होंने कहा कि हम आग लगने की जानकारी मिलते ही तुंरत मौके पर पहुंचे और 30 मरीजों को सुरक्षित वहां से निकाला। लेकिन ICU में भर्ती पांच मरीजों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि वहां से बचाए गए मरीजों को covid-19 के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि अगस्त में अहमदाबाद के चार मंजिला निजी अस्पताल की सबसे ऊपर की मंजिल पर आग लगने से covid-19 से पीड़ित आठ मरीजों की मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.