ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने मान ली अपनी हार, बोले- छोड़ दूंगा व्हाइट हाउस

अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि उनके सहयोगी एलेक्ट्रोलस जो बाइडेन के पक्ष में वोट कर देंगे तो वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे। ट्रंप से जब यह पूछा गया कि अगर उनके सहयोगी एलेक्ट्रोलस जो बाइडेन के पक्ष में मतदान करेंगे तो क्या वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे तो उन्होंने कहा कि आप जानते है कि ऐसी स्थिति में मैं निश्चित रूप से व्हाइट हाउस छोड़ दूंगा।

फिर लगाया धांधली का आरोप 
वहीं इससे पहले ट्रंप ने अपनी जीत के बेबुनियादी दावे किए और मतदान में धोखाधड़ी की जांच किए जाने की बात दोहराई थी। उन्होंने कहा था कि यह वह चुनाव थे, जिनमें हमने आराम से जीत हासिल की। हम भारी मतों से जीते। उन्होंने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया कि बाइडन के लिए चुनाव में ‘‘धांधली” की गई।

ट्रंप ने दर्ज किए कई मुकदमे
बता दें कि अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमें बाइडन को विजेता घोषित किया जा चुका है। लेकिन ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है और चुनावी नतीजों के खिलाफ कई मुकदमें भी दायर कर रखे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.