ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका में 24 घंटे में कोरोना से दो हजार से ज्यादा मौतें, लगभग सभी राज्यों में बढ़े मामले

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना से दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के लगभग सभी राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 2,000 से अधिक मौतों को दर्ज किया। सीएनएन ने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी का हवाला देते हुए बताया कि ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में COVID-19 से मरने वालों की संख्या 2,046 है।

सीएनएन के अनुसार, यह अब तक कुल 22वां दिन है जब अमेरिका में 2,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। देश का लगभग हर राज्य मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज कर रहा है और राष्ट्रव्यापी संख्या पहले की तुलना में तेजी से चढ़ रही है। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका में कोरोना के 1,95,500 से अधिक नए मामले सामने आए।

अमेरिका में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ज्यादा घातक हो रही है। इससे पहले कल करीब छह माह बाद एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुईं। इस दौरान 2,146 पीडि़तों की जान गई नजबकि एक लाख 72 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, अमेरिका में मंगलवार को पहली बार दो हजार से ज्यादा पीडि़तों ने दम तोड़ा। इससे कोरोना से मरने वालों की संख्या दो लाख 60 हजार से ज्यादा हो गई।

अमेरिका में कोरोना के अब तक कुल सवा करोड़ से ज्यादा मामले आ चुके हैं। कोरोना महामारी से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। सबसे ज्यादा संक्रमित टेक्सास में हैं। इस प्रांत में अब तक 12 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं। कैलिफोर्निया में भी संख्या 11 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है। फ्लोरिडा में कुल साढ़े नौ लाख मामलों की पुष्टि हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.