ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP के गृहमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर पर साधा निशाना, बोले- किसानों का नहीं ये कांग्रेस का आंदोलन है

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पंजाब में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। गृहमंत्री ने कहा कि पंजाब का किसान आंदोलन फिक्स है। यह आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस का आंदोलन है। पंजाब सरकार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान पंजाब में हो रहे किसान आंदोलन के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है। सबकुछ पहले से फिक्स है। किसान समझ चुका है कि पंजाब सरकार नौजवान किसानों को धोखा दे रही है। यह आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार का आंदोलन है।

बता दें कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसानों ने करीब आठ हफ्ते से सख्त तेवर अपना रखे हैं। इस बीच रेलवे ट्रेक पर धरने दिए गए। अब एक बार फिर से केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने ‘दिल्ली चलो मार्च’  शुरु किया। इसे विफल बनाने के लिए हरियाणा ने पंजाब से सटी अपनी सीमा पर अवरोधक लगाए हैं और पड़ोसी राज्य के साथ बस सेवा भी निलंबित कर दी है।

हरियाणा पुलिस ने किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए अंबाला और कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की बौछारों का भी उपयोग किया। भाजपा शासित हरियाणा ने किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च’ के मद्देनजर पंजाब के साथ अपनी बस सेवा बुधवार से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.