ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्‍ली मेट्रो ने जारी की एडवाइजरी, ये स्टेशन आज रहेंगे बंद

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसानों का आज दिल्ली चलो मार्च है। किसानों के मार्च को देखते हुए जहां हरियाणा के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं वहीं दिल्ली पुलिस ने भी राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी है। किसान संगठनों के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। DMRC के मुताबिक गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर कुछ चुनिंदा स्टेशनों के बीच सर्विस नहीं मिलेगी। वहीं दिल्ली बॉर्डर के इलाकों वाली मेट्रो भी प्रभावित रहेगी।

ये लाइन रहेगी बंद

  • DMRC के मुताबिक, रिठाला और दिलशाद गार्डन लाइन पर सुबह से दोपहर 2 बजे तक दिलशाद गार्डन से मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर के बीच मेट्रो सुविधा नहीं मिलेगी।
  • येलो लाइन पर सुल्‍तानपुर से गुरु द्रोणाचार्य सेक्‍शन के बीच मेट्रो सुविधा नहीं मिलेगी।
  • द्वारका से वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर रूट पर आनंद विहार से वैशाली और न्‍यू अशोक नगर से नोएडा सिटी सेंटर तक मेट्रो सुविधा बंद रहेगी।
  • कीर्ति नगर/इंदरलोक से टिकरी कलां सेक्‍शन पर सुबह से दोपहर 2 बजे तक टिकरी कलां से ब्रिग और हाशियार सिंह सेक्‍शन पर मेट्रो सुविधा बंद रहेगी।
  • कश्‍मीरी गेट से बदरपुर बॉर्डर वाले मेट्रो रूट पर बदरपुर बॉर्डर से मेवला महाराजपुर तक सर्विस बंद रहेगी।
  • एयरपोर्ट और रैपिड मेट्रो सेक्शन पर सेवाओं में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2 बजे के बाद सभी लाइनों पर फिर से शुरू हो जाएंगी।

किसानों को दिल्ली में एंट्री नहीं
दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन के लिए विभिन्न किसान संगठनों से मिले सभी अनुरोधों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच किसी प्रकार का जमावड़ा करने के लिए शहर आने पर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत शहर को जोड़ने वाले पांच राजमार्गों के जरिए किसानों के 26 नवंबर को दिल्ली आने का कार्यकम है। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह के किसी भी जमावड़े के लिए अनुरोधों को खारिज कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.